वर्धा से भाजपा के रामदास तडस ने कांग्रेस के सागर मेघे को हराया
वर्धा
कांग्रेस का गढ़ माने जानेवाले वर्धा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के प्रत्याशी सागर मेघे को पराजय का सामना करना पड़ा. कांग्रेस के दत्ता मेघे के शिष्य माने जानेवाले विदर्भ केसरी और भाजपा के उम्मीदवार रामदास तडस ने सागर मेघे को 2 लाख 15 हजार 783 मतों से हरा दिया.
भाजपा-शिवसेना महायुति के प्रत्याशी रामदास तडस को 5 लाख 37 हजार 518
मत मिले, जबकि कांग्रेस के सागर मेघे को 3 लाख 21 हजार 735 वोट मिले. बसपा के चेतन पेंदाम को 90,966 वोटों से ही संतोष करना पड़ा. आम आदमी पार्टी के मो. अलीम पटेल को 15,737 मत प्राप्त हुए.
वर्धा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्र हैं और 21 उम्मीदवार मैदान में थे. खाद्य निगम के गोदाम में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त में 23 चरणों में मतगणना हुई. शुरुआत से ही बढ़त बनाए रहे तडस अंत तक आगे ही रहे.
किसको मिले कितने वोट
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र
निर्वाचन क्षेत्र |
रामदास तडस |
सागर मेघे |
चेतन पेंदाम |
अलिम पटेल |
धामणगांव (रेलवे) |
89855 |
64434 |
16083 |
2851 |
मोर्शी |
100982 |
89111 |
12178 |
1775 |
आर्वी |
77623 |
62283 |
8354 |
2164 |
देवली |
81822 |
51296 |
20278 |
2875 |
हिंगणघाट |
101205 |
45194 |
15257 |
2021 |
वर्धा |
85291 |
49012 |
16642 |
4032 |
कुल |
536778 |
321330 |
90792 |
15718 |
सवांदाता – राजेश मडावी