Published On : Thu, Mar 12th, 2020

Horoscope Today, 12 March: आज ध्रुव योग और स्‍वाती नक्षत्र में किनकी चमकने वाली है किस्‍मत

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा का संचार दिन और रात तुला राशि में हो रहा है। वहीं आज स्‍वाती नक्षत्र के साथ ही ध्रुव योग भी है। ऐसे में देखना होगा कि किस्‍मत किसका देगी साथ, देखें अपना राशिफल…

आज कार्यक्षेत्र में उन्नति का दिन है। व्यवसायियों को धन लाभ होगा और नौकरीपेशे वालों को प्रोत्साहन प्राप्‍त होगा। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर है। आज आपका कोई काम लंबे समय से जो रुका था। बनने की राह आसान होगी। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।

Gold Rate
Thursday 20 March 2025
Gold 24 KT 89,200 /-
Gold 22 KT 83,000 /-
Silver / Kg 100,700 /-
Platinum 44,000 /-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: आज आपके लिए मिश्रित प्रभाव वाला दिन है। आज समय और परिस्थिति के अनुसार आपको कार्य करना लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। इसका लाभ आपके निजी जीवन और आपके काम पर देखने को मिलेगा। आप पूरी मेहनत से अपने अधूरे कार्यों को निपटाएंगे और भविष्‍य में आपको लाभ होगा। भाग्‍य आज 87 फीसदी साथ देगा।

मिथुन: आज चुनौतियां आपको दावत देती दिखाई दे रही हैं, अतः सोच-समझकर ही विवेकपूर्ण कार्य व्यवहार करें। अनावश्यक वार्तालाप से बचें। किसी से बहस करने से अच्‍छा है आप अपने काम में मन लगाएं ताकि आपको अपने हित में परिणाम प्राप्‍त हों और मन प्रसन्‍न रहे। आज यात्रा करने से बचें तो आपको लाभ होगा। भाग्‍य आज 56 फीसदी साथ दे रहा है।

कर्क: आज आपके लिए पराक्रम में वृद्धि का दिन है। कामकाज के क्षेत्र में लोगों का सहयोग एवं मदद आपको प्रोत्साहित करेगी। आज का दिन उपलब्धियों से पूर्ण रहेगा। किसी महिला मित्र से आपको किसी काम को पूरा करने में मदद मिलेगी। सरकारी अटके हुए आपके कार्य आज बन सकते हैं। भाग्‍य आज 91 फीसदी साथ देगा।

सिंह: लाइफ पार्टनर के सहयोग के कारण दिन सुखद व्यतीत होगा। कहीं से कोई सूचना प्राप्त होगी जिसे लेकर आपके मन में उत्साह बना रहेगा। दांपत्‍य जीवन में भी मधुरता कायम होगी। आज शाम को आपके घर पर मेहमानों का जमावड़ा लग सकता है। खातिरदारी में काफी समय लग सकता है और खर्च भी होगा। लेकिन आपको आनंद मिलेगा। भाग्‍य आज 87 फीसदी साथ देगा।

कन्या:आज आपको मौसम के कारण स्वास्थ्य से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी मित्र के आगमन से आपको प्रसन्‍नता प्राप्‍त होगी। परिजनों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। मन को नकारात्‍मक विचारों से दूर रखने की जरूरज है। आध्‍यात्‍म के लिए भी समय निकाल पाएंगे। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

तुला: आज अनावश्यक व्यय का योग आपको परेशान कर सकता है। दूर की यात्रा से बचें, अन्यथा दिक्कतें आ सकती हैं। अजनबियों से मेल-जोल न करें। किसी पर भरोसा करने से पहले मन में ठीक से विचार कर लें। अन्‍यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। मन को नकारात्‍मकता से दूर रखें, नहीं तो भविष्‍य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:आज दिन की शुरुआत आपके लिए शानदार होने वाली है। लम्बे अरसे से जिसका आपको इन्तजार था, वह अभिलाषा आज पूर्ण होगी। मन में उत्साह एवं सकारात्‍मकता के कारण सभी कार्य बनेंगे। दिन सुख से भरा रहेगा। आज आपको धन लाभ के योग भी मिल रहे हैं। व्‍यापारियों को इसका लाभ होगा। मुनाफा भरपूर होगा। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।

धनु: आज के दिन सकारात्मक सूचनाएं प्राप्त होंगी। इसके कारण आपको धन लाभ अगले कुछ दिनों में प्राप्त होगा। कर्मक्षेत्र में वृद्धि का योग है। आज छात्रों को सफलता मिलती दिख रही है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में भी कामयाबी हाथ लग सकती है। संतान की ओर से आज सुखद समाचार मिल सकता है। आज आपको उपहार और भेंट भी मिल सकते हैं। भाग्‍य आज 83 फीसदी साथ देगा।

मकर: भाग्य आज आपका साथ देगा। पति और पत्‍नी के बीच में संबंध बेहतर होंगे। शेयर आदि में निवेश कारगर सिद्ध होगा। प्रियजनों से मुलाकात के कारण मन प्रफुल्लित हेागा। घर में मेहमान शाम को चाय पर आ सकते हैं। तैयारी कर लें। हंसी ठहाके से माहौल रसमय बन सकता है। आनंद लें और भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:आज वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबियों से दूर रहें। कोई प्रिय चीज खो सकती है, संघर्षपूर्ण दिन की सम्भावनाएं हैं। अतः सोच-समझकर ही कार्य व्यवहार करें। किसी से बहस में पड़ने में लड़ाई हो सकती है। खुद को दूर रखें। अन्‍यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। परिवार में किसी का स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है। भाग्‍य आज 57 फीसदी साथ देगा।

मीन: आज प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं साझेदारी में लाभ का योग है। करियर में विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान करने वाला दिन है। आज किसी सौदे पर बात बन सकती है। यहां तक कि आप जमीन की भी खरीद-फरोख्‍त कर सकते हैं। परिवार का कोई सदस्‍य आपकी सफलता में बड़ी भूमिका निभा सकता है। मन में सकारात्‍मकता बनाए रखें। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
Advertisement