Published On : Mon, Sep 13th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Advertisement

नागपुर: हुडकेश्वर परिसर में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम कुणाल अशोक रंगनवार (30) है। वह नीलकमलनगर, कीर्तिकार सोसायटी का निवासी है। कुणाल ने शुक्रवार शाम को सीलिंग फैन से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उसके परिजनों को सुबह करीब सात बजे इस घटना का पता चला और जल्द ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

Gold Rate
09 April 2025
Gold 24 KT 89,200/-
Gold 22 KT 83,000/-
Silver / Kg - 90,400/-
Platinum 44,000 /-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

हुडकेश्वर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कुणाल की आत्महत्या के पीछे कारण किसी को समझ में नहीं आया है। पुलिस ने उसके भाई अमोल के बयान के आधार पर अकस्मिकत मौत का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement