Published On : Fri, Dec 9th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मां की मौत से दुखी महिला ने की आत्महत्या

Advertisement

नागपुर: मां की मौत से आहत बेटी ने ग्यारहवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। यह वाकया मनीष नगर के जयंती मैंशन में हुआ। मृतिका 37 वर्षीय नेखा पांडुरंग मुदलियार है। नेखा आईटी कंपनी में मैनेजर थी। वह जयंती मैंशन 9 की ग्यारहवीं मंजिल में माता-पिता के साथ रहती थी।

बताया जाता है कि नेखा की मां की 24 नवंबर को मृत्यु हो गई थी। मां की मौत से नेखा काफी दुखी थी। वह ‘मुझे जीना नहीं है’ बोलती थी। तीन दिन पहले ही उसके मां की तेरहवीं हुई है। 72 वर्षीय पिता पांडूरंग मुदलियार ने बेटी को समझाने का प्रयास भी किया।

Gold Rate
Friday 28 March 2025
Gold 24 KT 89,400 /-
Gold 22 KT 83,100 /-
Silver / Kg 101,900 /-
Platinum 44,000 /-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बुधवार दोपहर नेखा ने ग्यारहवीं मंजिल से छलांग लगा दी। उसकी मौके पर ही मौत को गई। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मां की मौत से दुखी होकर आत्महत्या किए जाने की बात लिखी गई है। बेलतरोडी पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement