Published On : Mon, Mar 20th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

फुटाला झील संगीत फव्वारे ने सी-20 प्रतिनिधियों को कर दिया अचंभित

आतिशबाजी से जगमगा उठा वातावरण| उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई मान्यवर उपस्थित

नागपुर: फुटाला झील के पानी से गुंजायमान सप्तेश्वर, पानी का थूई-थूई नृत्य और रंग संयोजन से झील में बना इंद्रधनुषी प्रभाव। म्यूजिकल फाउंटेन के एक विशेष कार्यक्रम, जिसमें पानी के साथ आग की धारा और इसके द्वारा बनाई गई पानी की एक सुंदर ‘स्क्रीन’ शामिल थी। इन सभी मनमोहक दृश्यों ने माता अमृतानंदमयी के साथ सी-20 प्रतिनिधियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आसमान में आतिशबाजी से क्षेत्र जगमगा उठा। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में इस खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सी-20 परिषद आयोजन समिति के संरक्षक डॉ. विनय सहास्त्रबुद्धे, संभागायुक्त विजयलक्ष्मी बिद्री, कलेक्टर डॉ. विपिन ईटनकर, ,मनपा आयुक्त राधाकृष्ण बी, नागपुर सुधार प्रन्यास के अध्यक्ष मनोज कुमार सूर्यवंशी आदि मान्यवर इस अवसर पर मौजूद थे।

Gold Rate
Thursday 06 Feb. 2025
Gold 24 KT 84,900 /-
Gold 22 KT 79,000 /-
Silver / Kg 96,000 /-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

फाउंटेन के जरिए बने पर्दे पर महानायक अमिताभ बच्चन की बुलंद शैली में नागपुर के गौरवशाली इतिहास को अंग्रेजी भाषा में पेश किया गया। विश्व विख्यात संगीतकार एआर रहमान की संगीत रचना से सुशोभित इस खूबसूरत कार्यक्रम में शामिल हुए सी-20 प्रतिनिधियों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया। हर पल रोमांचित कर देने वाला था। इसके बाद आसमान में पटाखे छोड़े गए। इस पूरे समारोह को देखने के दौरान उपस्थित लोगों में केवल एक ही उत्साह था। इससे पूर्व अतिथियों का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। अतिथियों को खादी के स्टोल भी दिखाए गए।

Advertisement