नागपुर: धंतोली थाना अंतर्गत एक बुजुर्ग वैद्यानिक द्वारा अपनी तीन बेटियों से दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। केंद्रीय संस्था में बतौर वैज्ञानिक कार्यरत रहा 71 वर्षीय डॉ मकसूद हसन अंसारी को उसी की बड़ी बेटी की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है। 12 वर्ष पहले रिटायर हुए अंसारी ने अब तक तीन शादिया की है। पिछली दो बीवियां उसे छोड़ कर जा भी चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक उसकी तीसरी बीवी जो फ़िलहाल उसके साथ ही रह रही है उसी के माध्यम से इन बच्चियों को गोद लिया था। जिनमे एक 16 दूसरी 11 और सबसे छोटी 6 साल की है।
अपने वहशी पिता के खिलाफ बड़ी बेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के मुताबिक 2 से 22 अगस्त के बीच उसने उसे हवस का शिकार बनाया इतना ही नहीं उसने अन्य दो बहनो से भी दुष्कर्म की कोशिश की और इस बात को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दसवी में पढने वाली उसकी बड़ी बेटी ने सब्र का बांध टूटने पर सहेली की मदत से पिता की सारी करतूत उजागर करने के लिए पुलिस की शरण ली।
शिकायतकर्ता के मुताबिक वैज्ञानिक बीते 8 सालो से उसके साथ यह कृत्य कर रहा था।
पीड़ित तीनो बच्चियों को अदालत में पेश किया जा चुका है। जहां उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद तीनो को बाल सुधारगृह भेज दिया गया। हवस की पूर्ति के लिए अपनी दत्तक बेटियो को शिकार बनाने वाला नराधम फ़िलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। इस सारे मामले में वैज्ञानिक की पत्नी और अमरावती का अनाथआश्रम भी शक के घेरे में है। शक ये भी है कि दोनों छोटी बेटियों को किसी उद्देश्य से ख़रीदा तो नहीं गया। क्योंकि यह दोनों अनाथआश्रम से नहीं लायी गई है।