Advertisement
नागपुर: मध्य रेल के नागपुर मंडल के अधीन संचालित सूर्यकुमार त्रिपाठी निराला हिंदी पुस्तकालय एवं वाचनालय एकमात्र वातानुकूलित पुस्तकालय है। गत फरवरी में मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्य में तथा अवर मंडल रेल प्रबंधक एवं अवर मुख्य राजभाषा अधिकारी त्रिलोक कोठारी के मार्गदर्शन में निराला जयंती पर इस पुस्तकालय का नवीनीकरण किया गया।
उक्त अवसर पर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय वर्धा के प्रॉफेसर डॉ आनदं शर्मा को आमंत्रित किया गया था। इस पुस्तकालय का इस्तेमाल रेल कर्मचारी करते हैं।