Published On : Sat, Sep 30th, 2017

देश के 5 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति, सत्यपाल मलिक बने बिहार के गवर्नर

Advertisement

नई दिल्लीः देश के पांच राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति हुई है। शनिवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अरुणाचल प्रदेश के उपराज्यपाल समेत चार राज्यों के नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बनवारीलाल पुरोहित को तमिलनाडु का गर्वनर नियुक्त किया है। अभी तक तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव संभाल रहे थे। गंगा प्रसाद मेघालय का गवर्नर बनाया गया है। वहीं एडमिरल (रिटायर्ड) देवेंद्र कुमार जोशी को अंडमान निकोबार का लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया है।

राम नाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने के बाद बिहार का राज्यपाल की अतिरिक्त जिम्मेदारी बंगाल के गवर्नर संभाल रहे थे। अब सत्या पाल मलिक को बिहार का गर्वनर नियुक्त किया गया है।

Gold Rate
18 April 2025
Gold 24 KT 95,900 /-
Gold 22 KT 89,200 /-
Silver / Kg - 96,300 /-
Platinum 44,000 /-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Advertisement