Published On : Thu, Sep 5th, 2019

मुंबई मे अधिक जलजमाव के कारण नागपुर मंडल से चलने वाली गाडियॉं हुई प्रभवित

नागपुर: मुंबई में भारी के कारण जलजमाव हो गया है. इसका असर सीधे सीधे ट्रेनों पर हुआ है. मुंबई जानेवाली कई ट्रेने प्रभवित हुई है. ट्रेन नंबर 12860 हावड़ा – मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस दिनांक 03/09/2019 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी अपने निर्धारित गंतव्य स्थान मुंबई तक न जाते हुए नाशिक रोड तक जाएगी. 12859 मुंबई – हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस दिनांक 05/09/2019 को मुंबई से चलने वाली गाड़ी अपने निर्धारित प्रस्थान स्थान से न चलते हुए नाशिक रोड से हावड़ा तक जाएगी.

12106 गोंदिया – मुंबई विदर्भ एक्सप्रेस दिनांक 04/09/2019 को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी अपने निर्धारित गंतव्य स्थान मुंबई तक न जाते हुए भुसावल तक ही जाएगी. गाड़ी संख्या 12105 मुंबई – गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस दिनांक 04/09/2019 को मुंबई से चलने वाली गाड़ी अपने निर्धारित प्रस्थान स्थान से न चलते हुए भुसावल से चलकर दिनांक 05/09/2019 को गोंदिया आएगी. गाड़ी संख्या 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – शालीमार एक्सप्रेस गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी दिनांक 05/09/2019 को अपने प्रस्थान स्थान लोकमान्य तिलक टर्मिनस से न चलते हुए ईगतपुरी से चलेगी.यह ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेटेड कर दी गई.

Gold Rate
Saturday 01 Feb. 2025
Gold 24 KT 82,700 /-
Gold 22 KT 76,900 /-
Silver / Kg 94,100 /-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अपने निर्धारित समय से देरी से चलनेवाली ट्रेन इस प्रकार है. 12261 मुंबई – हावड़ा एसी दूरोंटो एक्स्प्रेस दिनांक 04/09/2019 मुंबई से छूटने वाली गाड़ी दिनांक 05/09/2019 को अपने निर्धारित समय से 6 घंटे की देरी से मुंबई से छूटेगी. गाड़ी संख्या 12289 मुंबई – नागपुर दूरोंटो एक्स्प्रेस दिनांक 04/09/2019 मुंबई से छूटने वाली गाड़ी दिनांक 05/09/2019 को अपने निर्धारित समय से 6 घंटे 40 मिनट की देरी से मुंबई से छूटेगी .

Advertisement