Published On : Wed, Mar 6th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

Aaj ka Rashifal: 06 March 2024

Advertisement

मेष राशि वालों में जो नौकरीपेशा हैं उन्हें अपने काम का करने का तरीका बदलना होगा। अगर आप दिन मेहनत करेंगे तो आपको लिए अच्छा रहेगा। व्यापारी घर को निवेश करने के लिए समय अच्छा नहीं है। आपको आर्थिक परेशानी झेली पर सकती है। आपको मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है।

वृष राशि वालों को प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी। अगर आप कोर्ट कचहरी में कोई कार्य पेंडिंग चल रहा है तो आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को संघर्ष करना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा कर रहे छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह आपको दी जा रही है।

मिथुन राशि-आपको कार्यालय का तनाव घर पर नहीं लाना है। जरुरी है कि दोनों लाइफ अलग रखें। व्यापारियों के लिए दिन जोखिम भरा हो सकता है। आप माता पिता के साथ अपने बचपन को याद करेंगे। युवाओं को किसी भी बहकावे में न आने की सलाह दी जा रही है। सेहत के प्रति आपको सतर्क रहना होगा।

Advertisement

कर्क राशि-आपको कार्यालय में किसी भी प्रकार को निर्णय लेने से बचना होगा। आपको जल्दबाजी से बचना होगा। विद्यार्थियों को लापरवाही भारी पड़ सकती है। आपको पढ़ाई और करियर पर ध्यान देने की जरुरत है। पारिवारिक विवाद बढ़ सकता है। इसलिए अपनों को मनाने के लिए प्रयास करना होगा।

सिंह राशि- इस राशि में नौकरी पेशा व्यक्ति को पूरे लगन के साथ काम पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों का बेईमानों से बचना होगा। आप ईमानदारी से काम करेंगे तो आपको लंबी सफलता मिलेगी। पेरेंट्स को बच्चों को प्यार से समझाने की सलाह दी जा रही है। जंक फूड आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है।

कन्या राशि-आपका आत्मविश्वास बड़े से बड़े कामों को भी सफल कर पाएगा। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। अगर आप निर्माण कार्य से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान कई बड़े और अच्छे आर्डर मिल सकते हैं। आपकी आर्थिक​ स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह आपको दी जा रही है।

तुला राशि-युवाओं को एक बार अपने आप चिंतन करने की सलाह दी जा रही है। अगर आप किसी मशीनरी कार्य से जुड़ें हैं आपको लाभ हो सकता है। परिवार से दूर रहने वालों को अपनो का ख्याल रखना होगा। दुर्घटना से बचने की सलाह आपको दी जा रही है। नशा करने वालों को मादक पदार्थों का त्याग करना होगा। वरना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशि-इन जातकों को के लिए दिन ठीक रहेगा। पर अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको नियमबद्ध तरीकों से आफिस के दायरे में रहकर काम करना होगा।
आपको मानसिक परेशानी भी हो सकती है। क्रोध पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है।

धनु राशि-अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको अपनी वाणी पर संयम रखकर बात करने की सलाह आपको दी जा रही है। इससे आपके कलीग को बुरा लग सकता है। व्यापारियों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है।

मकर राशि-व्यापारियों को अपने उत्पाद को लेकर सतर्क रहना होगा। किसी के बहकावे में आने से बचें। अन्यथा आपका सामान व्यर्थ जा सकता है। आपको खपत और उत्पादन में तालमेल बनाकर चलना होगा। आपके से​हत पर बदलती ठंड असर डाल सकती है। इसलिए आपको इससे बचाव करना होगा।

कुंभ राशि: व्यापारियों को अपने ​नियमों के आधार पर ही काम करने की सलाह दी जा रही है। मानसिक रूप से आप बड़ा रिलेक्स फील करेंगे। अगर आप नौकरी पेशा हैं तो आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को अपने समय का उपयोग कैरियर पर लगाना ​चाहिए।

मीन राशि-मीन राशि वालों को मानसिक तनाव झेलना पड़ सकती है। इसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। आपको आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए आपको किसी चीज में निवेश करने से बचना होगा। अगर आप स्वदेशी कंपनियों में निवेश करेंगे तो आपको लाभ के आसार ज्यादा दिखेंगे।
दांपत्य जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।