Representational Pic
नागपुर: राज्य भर में निकाले गए मराठा मूक मोर्चे के जवाब में अब बहुजन समाज भी मोर्चा निकालने जा रहा है। शनिवार को रेशमबाग मैदान से नागपुर में बहुजन समाज का मोर्चा निकाला जायेगा। इस मोर्चे के माध्यम से बहुजन समाज एट्रोसिटी कानून को और सख्त बनाने की माँग सरकार से करेगा। आयोजकों के मुताबिक इस मोर्चे में समाज के लगभग दो लाख लोग सहभागी होंगे। राज्य भर के करीब 284 संगठन इस मोर्चे को अपना समर्थन दे रहे हैं।
यह मोर्चा मराठा मोर्चा की तर्ज पर ही निकाला जा रहा है। सुबह 11 बजे रेशमबाग से निकाले जाने वाले इस मोर्चे का समापन संविधान चौक पर बाबासाहब आंबेडकर प्रतिमा के पास होगा। मोर्चे के साथ 200 डॉक्टरों का दल भी होगा एवं पांच हजार कार्यकर्ता मोर्चे के सुचारु संचालन के लिए प्रयास करेंगे। मोर्चे के प्रतिनिधियों का दल जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी माँगो का निवेदन सौपेगा। शुक्रवार को पत्रकार भवन में आयोजित पत्र-परिषद में यह जानकारी दी गयी।