रायगड: “छत्रपति शिवाजी महाराज यह हमारी पहचान है। उनकी जयंती 365 दिन माननी चाहिए। महाराज की जयंती सिर्फ उत्सव नहीं बल्कि एक त्यौहार है। अगर हम उत्सव तिथि क अनुसार मनाते हैं, तो महाराज की जयंती तारीख के अनुसार क्यों ? वह तिथि के अनुसार ही मनानी चाहिए, ऐसा मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा। वे रायगढ़ में बोल रहे थे।
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती, राज्याभिषेक यह उत्सव तिथि और तारीख के अनुसार दो बार होते है। इस बारेमे रायगढ़ जिले के शिवभक्तों ने महाड में राज ठाकरे से मुलाकात की और शिव राज्याभिषेक त्यौहार को आमंत्रित किया।
इस समय राज ठाकरे ने राय व्यक्त की कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती और राज्याभिषेक तिथि के अनुसार मनाया जाना चाहिए।
राज ठाकरे ने कहा, “बहुत समय पहले मैं ‘कालनिर्णयकार’ जयंत सालगांवकर से मिला था। उस समय मैंने उनसे इस बारे में एक सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज की जयंती सिर्फ एक जश्न नहीं है बल्कि यह त्यौहार है।
हम दीवाली, गणपति उत्सव और अन्य त्यौहार तारीख के अनुसार मनाते हैं क्या? फिर शिवाजी महाराज देवता हैं, उनकी जयंती भी तिथि के अनुसार होनी चाहिए। ऐसा राज ठाकरे ने कहा।
लेकिन साथ ही, राज ठाकरे ने महाराज की मुर्तिया खड़ी करने से अच्छा उनके किल्ले बड़ी संपत्ति है। उन्हें बचाना चाहिए, उनकी देखभाल करनी चाहिए ऐसा उन्होंने कहा।