– 2 माह पूर्व केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री गडकरी ने की थी घोषणा
नागपुर– दो महीने पहले, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर शहर से बिना बाधा के बाहर निकल सके,इसे सुनिश्चित करने के लिए नागपुर-अमरावती मार्ग पर दो फ्लाईओवर के निर्माण की घोषणा की. इस मार्ग की निर्माण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फोर लेन फ्लाईओवर होने से रूट के ऊपर और नीचे आठ ऐसी लेन का निर्माण किया जाने वाला हैं।इस परियोजना की लगत 479 करोड़ रुपये आंकी गई हैं.
इस परियोजना में दो फ्लाईओवर शामिल हैं। पहला पुल शहर में आरटीओ कार्यालय के सामने शुरू होगा। इसके बाद वह विश्वविद्यालय परिसर के सामने उतरेगा। इसके बाद वाडी गांव के चौक फ्लाईओवर को पार करना संभव होगा। वाडी चौक बहुत व्यस्त है। आगे हिंगणा एमआईडीसी है। दूसरी तरफ वाडी गांव है। गांव में बड़ी संख्या में गोदाम हैं।
अमरावती, अकोला मार्ग से आने वाले माल को यहाँ के गांव के गोदामों में रखा जाता है। इसलिए इस चौक पर ट्रकों की कतार लग जाती। इस परिसर से आवाजाही काफी अड़चन भरा होता हैं। नागपुर-अमरावती की दूरी करीब डेढ़ सौ किलोमीटर है। इसे तय करने में करीब तीन घंटे लगते हैं।
नागपुर से वाडी चौक पार करने में लगभग आधा घंटा लगता है। इन दोनों पुलों के बनने के बाद महज ढाई घंटे में अमरावती पहुंचा जा सकता है।
नितिन गडकरी ने शहर भर में फ्लाईओवर का एक नेटवर्क बनाया है,इस क्रम में और भी फ्लाईओवर जोड़े जाएंगे। गडकरी ने दो महीने पहले इन पुलों की घोषणा की थी। पुलों का निर्माण एनएचएआई और राज्य के पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किया जाएगा। परियोजना की कुल लागत 497 करोड़ रुपये है। आरटीओ से कैंपस तक की लंबाई 2.8 किमी और वाडी फ्लाईओवर की लंबाई 1.94 किमी है।