Published On : Mon, Aug 10th, 2020

नागपुर में 604 संक्रमित , 19 लोगों की मौत

नागपुर: उपराजधानी में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को शहर में 604 नमूने पाॅजिटिव पाए गए। अब संक्रमितों की संख्या 9384 हो चुकी है। इसके साथ ही 19 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल 604 पाॅजिटिव नमूनों में मेयो से 113, मेडिकल से 104, एम्स से 34, नीरी से 20, माफसू से 13, निजी लैब से 75 और एंटीजन से 245 नमूने पाॅजिटिव आए हैं। नई 19 लोगों की मौतों के साथ मौत का कुल आंकडा 334 पहुंच गया हैं। सोमवार को 177 मरीज स्वस्थ हो कर घर गए। इन्हें मिलाकर कुल 4869 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

अमरावती में मिले 67 संक्रमित
अमरावती जिले में सोमवार को कोरोना के 67 नए मामले सामने आए। इससे जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3135 हो गई। हालांकि अब तक 2030 संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं। अब तक 89 मरीजों की जान कोरोना के कारण गई है।

Gold Rate
Wednesday12 Feb. 2025
Gold 24 KT 85,200 /-
Gold 22 KT 79,200 /-
Silver / Kg 94,800 /-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वर्धा में सामने आए 5 मामले
वर्धा जिले में रविवार को कोरोना के 5 मरीज मिले। जिले में अब तक 291 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से 237 कोरोना को मात दे चुके हैं। जिले में अब 45 सक्रिय मामले हैं। अब तक 8 लोगों ने कोरोना के कारण जान गंवाई है।

गोंदिया में 43 नए केस
गोंदिया जिले में 10 अगस्त को 43 कोरोना पॉजिटिव मिलने कुल संक्रमितों का आंकड़ा 643 तक पहुंच गया है।

चंद्रपुर में 16 नए मामले
चंद्रपुर जिले में पिछले 24 घंटे में 16 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे जिले में कोरोना प्रभावितों की संख्या 872 हुई है।

भंडारा में आठ नए मरीज
भंडारा जिले में 8 नए मरीज मिले हैं। अब तक जिले में 417मरीज मिल चुके हैं।

गड़चिरोली में चार हुए स्वस्थ
सोमवार को गड़चिरोली जिले में 3 कोरोना संक्रमित पाए गए। 4 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 728 पर पहुंची गई है।

यवतमाल में कोरोना से 2 की मौत
यवतमाल में कोरोना से 2 की मौत। 159 नए पॉजिटिव मिले। इसके अलावा 79 को छुट्टी मिली है।

Advertisement