Published On : Wed, May 27th, 2020

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाइयों का वितरण शुरू

नागपुर: श्री लोहाणा सेवा मंडल के तत्वावधान में “डॉक्टर जिग्ना पुनियानी” के मार्गदर्शन में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आर्सेनिक एल्बम 30 सी एच का वितरण शुरू किया गया है। यह वितरण हिवरी नगर के समाज भवन में किया जा रहा है।

इसका समय सुबह 10 से दोपहर के 12 बजे तक रखा गया है। सेवा मंडल के इस अभिनव उपक्रम का अबतक ३०० परिवार लाभ ले चुके हैं। नागपुर के समस्त लोहाणा ज्ञातिजनों से इस कैंप का लाभ लेने विनंती की गई है।

Gold Rate
Saturday 01 Feb. 2025
Gold 24 KT 82,700 /-
Gold 22 KT 76,900 /-
Silver / Kg 94,100 /-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कैम्प के संयोजक किरीट भाई वसानी हैं। कैंप में मंडल के पूर्व प्रमुखों, पदाधिकारी , सदस्यों ने व्यवस्था संभाल रखी है। कैम्प संबंधित यह जानकारी मंडल के अध्यक्ष हँसमुखभाई सागलाणी ने दी है।

Advertisement