Published On : Thu, Jul 22nd, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: मरीजों को फल-आहार वितरित कर मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जन्मदिवस

विधायक डॉ. परिणय फुके मित्र परिवार व भाजपा द्वारा BGW अस्पताल में फल वितरण

गोंदिया: महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा में कद्दावर नेता देवेन्द्र फडणवीस के आज 51वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय गंगाबाई जिला महिला BGW अस्पताल में फल आहार व बिस्किट वितरित कर उनका जन्मदिवस गरीब मरीजों के बीच जाकर सेवाभावी कार्यों से मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन गोंदिया-भंडारा विधानपरिषद क्षेत्र के विधायक व जिले के पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके मित्र परिवार व भाजपा गोंदिया द्वारा किया गया।

Gold Rate
Tuesday 04 March 2025
Gold 24 KT 86,100 /-
Gold 22 KT 80,100/-
Silver / Kg 95,800 /-
Platinum 44,000 /-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

फल वितरण कार्यक्रम में भाजपा जिल्हा महामंत्री संजय कुलकर्णी, शहर अध्यक्ष सुनील केलनका, भाजयुमो शहर अध्यक्ष पलाश लालवानी, समाजसेवी- शिखा पिम्पलेवार, अंकित जैन, बंटी शर्मा, राकेश अग्रवाल, पुरु ठाकरे, जसपालसिंह चावला, मनीष पोपट, सचिन तिड़के, मिलिंद बागड़े, गोल्डी गावंडे एवं अन्य भाजपा व भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

रवि आर्य

Advertisement