Published On : Wed, Jan 1st, 2020

Horoscope Today 1 January 2020: साल के पहले दिन इन राशियों में शुभ योग

Advertisement

मेष: आज चंद्रमा का संचार रात्रि में कुंभ के बाद मीन राशि में होगा। वहीं आज से नया साल भी शुरू हो गया है। ग्रहों की बदलती स्थितियों के बीच आपके लिए कैसा होगा नए साल का आगाज, देखें सबसे पहले मेष राशि…

आज दिन की शुभता का अनुपात अन्य दिनों की अपेक्षा में अधिक होगा। आज का लिया गया सफल निर्णय आपके कल का निर्माण करेगा। दिन की सकारात्मकता को अपने पक्ष में अवश्य लें। धन के निवेश में भी आज भाग्‍य आजमाना फायदेमंद साबित हो सकता है। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

वृषभ: आज के दिन की दिनचर्या व्यस्त दिनों में गिनी जाएगी। अर्थात् आज आपको अपने कार्य के अलावा कुछ और करने या सोचने का समय नहीं मिलेगा जो कि कहीं न कहीं आपके लिए एक दिशा निर्देशक का कार्य करेगा। लंबे समय से रुके हुए किसी काम को लेकर आज रास्‍ते खुलते दिखाई देंगे। ऑफिस में भी लोगों का सहयोग मिलेगा। भाग्‍य आज 67 फीसदी साथ देगा।

Gold Rate
21 April 2025
Gold 24 KT 96,700 /-
Gold 22 KT 89,900 /-
Silver / Kg 96,800 /-
Platinum 44,000 /-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मिथुन: आज ग्रह-नक्षत्रों ने आपके लिए अनुकूल भाग्य लिखा है। दिन सुखमय व्यतीत होगा, कोई नई योजना अवश्य बनाएं और उसे क्रियान्वित भी करें। आज उसमें लाभ होने के पूरी उम्‍मीद है। आज किसी पुराने मित्र से अचानक भेंट हो सकती है। इससे मन में हर्ष होगा। शाम का वक्‍त मौज-मस्‍ती में कटने वाला है। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।

कर्क: आज के दिन सतर्क रहें, सावधान रहें। घर में रहें या बाहर अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें, चोट-चपेट से भी बच कर रहें। हो सके तो आज किसी भी प्रकार की यात्रा को टाल दें। आज कोई वाहन न चलाएं, दुर्घटना की आशंका है। आज घर का कोई सदस्‍य बीमार भी पड़ सकता है। भाग्‍य आज 50 फीसदी साथ देगा।

सिंह: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव होगा लेकिन साथ ही आमदनी में बढ़ोत्तरी आपके स्वभाव को संतुलित रखेगी। जीवनसाथी के द्वारा आज आपका ज्यादा ख्याल रखा जाएगा। संतान की ओर से भी आज आपको अच्‍छा समाचार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। भाग्‍य आज 76 फीसदी साथ देगा।

कन्या:आज जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आलस्य त्यागकर आज आपको अपनी शारीरिक सक्रियता को बढ़ाना होगा। भविष्‍य के लिए आप किसी प्रकार की योजना पर आज से काम शुरू कर सकते हैं। सहयोगियों के साथ बैठकर प्‍लानिंग से किया गया काप सफल रहेगा। भाग्‍य आज 81 फीसदी साथ देगा।

तुला: आज आप ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। घर वालों के साथ समय बिताना खुशनुमा अनुभव रहेगा। ज्ञान में इज़ाफा होगा। इससे आपको भविष्‍य में भी लाभ होगा। पार्टनर के साथ अकेले में कुछ वक्‍त बिताने का मौका आज आपको मिल सकता है। दोनों के बीच समझ में विस्‍तार होगा। भाग्‍य आज 70 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:आज आप शारीरिक तथा मानसिक रूप से अपने आप को शिथिल महसूस करेंगे तो आज दिनचर्या से हटकर कुछ करें जिससे आपको सुख का अनुभव हो, आज किसी से ज्यादा बात भी न करें, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। दूसरों के मामलों में बिल्‍कुल भी दखल न दें। वाहन सावधानी के साथ धीरे चलाएं। दुर्घटना से सचेत रहें। भाग्‍य आज 45 फीसदी साथ देगा।

धनु:आज कोई बड़ी योजना अथवा विचार आपको अपनी ओर आकर्षित करेगा। जिससे आप लाभान्वित भी होंगे, क्योंकि आज पराक्रम के बल पर लाभ का योग है। परिवार के सदस्‍यों का सहयोग मिलेगा। एक बात का ध्‍यान रखें कि अपनी भावनाओं पर काबू रखकर संयम के साथ पेश आएं। अन्‍यथा किसी के साथ गरमागरमी हो स‍कती है। भाग्‍य आज 65 फीसदी साथ देगा।

मकर: आज धन से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी की जरूरत है, पारिवारिक कर्ज अगर आपने लिया हो, तो आज उसे उतारने का प्रयास करें। पार्टनर से आपको पूरा सहयोग मिलेगा और वह आपकी बात को मानेंगे। आपकी मदद के लिए कोई करीबी आगे आ सकता है, लेकिन आपको भी मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। दूसरे की बात को भी पूरी तवज्‍जो दें तो बात बनेगी। भाग्‍य आज 63 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: आज आपके अन्दर आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा है, तो आज के दिन का उपयोग सही दिशा में करना ही आपके लिए श्रेयस्कर होगा। इससे आपको दिन के उत्‍तरार्द्ध में लाभ भी होने की उम्‍मीद है। धन के निवेश को लेकर आज आपको लाभ होने की उम्‍मीद है। परिवार के लोगों के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। किसी पर आंख बंदकर भरोसा न करें। भाग्‍य आज 78 फीसदी साथ देगा।

मीन: आज अनावश्यक खर्च व अचानक किसी के भी दबाव में न आएं। अन्यथा आप अपनी क्षमता के विपरीत कार्य करने लगेंगे जो कि आपके लिए प्रतिकूल स्थिति लेकर आ सकता है। आज वाहन चलाने में ध्‍यान रखें के गति बहुत तेज न होने पाए। क्रोध पर काबू और वाणी पर भी संयम रखें और धैर्य के साथ काम करें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

Advertisement
Advertisement