Published On : Thu, May 21st, 2020

Horoscope Today 21 May Rashifal : मिथुन और कर्क राशि को लाभ का मौका, आपका दिन कैसा

Advertisement

मेष: Horoscope Today आज का राशिफल 21 मई गुरुवार को चंद्रमा का गोचर मेष राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा का यह संचार मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए तो काफी शुभ फलदायी हो रहा है, अन्य राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा आइए देखें….

मेष राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव होगा। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है, अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। भाग्य 77 प्रतिशत तक साथ देगा।

Gold Rate
Monday 31March 2025
Gold 24 KT 90,500 /-
Gold 22 KT 84,200 /-
Silver / Kg 101,500 /-
Platinum 44,000 /-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वृषभ: आज आपका दिन अस्वस्थता और बेचैनी के साथ बीतेगा। किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशान हो सकते हैं। पैसों की लेन-देन समझदारी से करें। आज आप अपने खाने-पीने में ज्यादा ध्यान दें। घर के बाहर के खाने से बचें। ऑफिस मे अपने विरोधी के षड्यंत्र से सावधान रहें। आज खर्च भी ज्यादा होगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सपॉर्ट की बेहद जरूरत है। भाग्य 63 प्रतिशत तक साथ देगा।

मिथुन: आज आपका दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, विद्या सभी क्षेत्रों में आज लाभ ही लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य फलीभूत होंगे। बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च हो सकता है, पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।

कर्क:आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे हो ही जाएंगे। पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा।

सिंह: भाग्य के साथ पूर्वनिर्धारित कार्य की तरफ आज आपको प्रयास करना होगा। छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों तथा बुजुर्गों को किसी वजह से चिंता हो सकती है। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या:आज के दिन किसी भी नए कार्य का श्रीगणेश न करें। आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा से परहेज करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें कहासुनी हो सकती है। दूसरों की मदद से दिल को सकून मिलेगा। भाग्य 68 प्रतिशत तक साथ देगा।

तुला: आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और जीवनसाथी का पूर्ण साहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक: सुख-शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च हो सकता है। पढ़ाई-लिखाई में दिल लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। भाग्य 76 प्रतिशत तक साथ देगा।

धनु: आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भाग अवश्य लें। बिजनस में टेंशन खत्म होगी। डेली रूटीन और खाने-पीने का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाएं। आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे लेकिन किसी से भी जबरदस्ती काम न करवाएं। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आपकी मनःस्थिति नकारात्मक की ओर प्रेरित करेगी। मन को सबल रखें। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रह सकता है। किसी से बहस न करें तो आपके लिए अच्छा है। किसी खास चीज के गुम होने का दुख हो सकता है। नकारात्मक विचारों को मन में ना आने दें। भाग्य 59 प्रतिशत तक साथ देगा।

कुंभ: मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनस में फायदा पहुंचेगा। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। भाग्य 71 प्रतिशत तक साथ देगा।

मीन: आज रूका हुआ धन आपको अवश्य प्राप्त होगा। धन निवेश के लिए भी दिन लाभकारी रहेगा। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक कोई फायदा हो सकता है। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।

Advertisement
Advertisement