नागपुर– नागपुर मानकापुर पुलिस स्टेशन की हद में एक दिलदहलानेवाली घटना सामने आयी है। जिसमें एक व्यक्ति ने पत्नी पर संदेह के चलते उसपर खौलता हुआ पानी डाल दिया। जिसके कारन पत्नी बुरी तरह झुलस गई है।
जानकारी के अनुसार मानकापुर परिसर के जयदुर्गा नगर सोसाइटी झिंगाबाई टाकली में इवनाते के प्लॉट क्रमांक 18 का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माणकार्य में काम करनेवाले मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा तहसील की केडिया निवासी लक्ष्मी यादव और आरोपी पति सूरज यादव पास ही झोपडी बनाकर रहते है। पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए सूरज का पत्नी के साथ अकसर विवाद होता रहता है।
घटना के दिन भी दोनों में जमकर विवाद हुआ। इसके चलते सूरज ने गुस्से में आकर चूल्हे पर रखा नहाने के लिए खौलता पानी उसके शरीर पर डाल दिया। इस घटना में पत्नी झुलस गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सूरज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।