Published On : Mon, Nov 7th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

दिवाली मिलन समारोह में अध्यक्ष अश्विन मेहाड़िया ने व्यापारिक समाज से पारंपारिक के साथ आॅनलाइन व्यापार माध्यम अपनाने का किया आव्हान

Advertisement

सरकार स्ठज् की प्रक्रिया से व्यापारी को राहत देवें: अश्विन मेहाड़िया
ळैज् की प्रक्रिया में सरलीकरण करें सरकार: अश्विन मेहाड़िया
छडत्क्। की परेशानियों से नागपुर क्षेत्र के उद्योगों को राहत दे सरकार: अश्विन मेहाड़िया

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स का दीपावली सत्कार एवं मिलन समारोह स्नेहल सम्मेलन 06 नवंबर 2022 को होटल तुली इम्पीरियल, नागपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर मुख्य अतिथी के रूप में माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री नितीनजी गडकरी, नागपुर के पुर्व नागपुर के आमदार श्री कृष्णाजी खोपड़े एवं पुर्व महापौर श्री दयाशंकरजी तिवारी उपस्थित थे।

Gold Rate
22 April 2025
Gold 24 KT 99,400 /-
Gold 22 KT 92,400 /-
Silver / Kg 97,000 /-
Platinum 44,000 /-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस अवसर पर चेंबर द्वारा व्यापार जगत मंे अतुलनीय योगदान एवं उत्कृष्ट समाज सेवाएं प्रदान करने हेतु केन्द्रीय मंत्री माननीय श्री नितीनजी गडकरी एवं चेंबर के अध्यक्ष श्री अश्विनजी प्रकाशजी मेहाड़िया द्वारा विदर्भ के सम्मानीय उद्योगपति व्यापारी – श्री मनोजजी बागड़ी (संस्थापक – संस्था शांतीदेवी मंगलचंद बागड़ी फाउंडेशन) को विशेष अतिथी पुरस्कार, श्री रामदेवजी अग्रवाल (संचालक – संदेश ग्रुप) को “महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार”, श्री नितीनजी उपरे (संचालक – स्वामी फ्युल प्रा.लि), को “विदर्भ रत्न पुरस्कार, श्री रामस्वरूपजी सारडा, श्री तीरथजी चैधरी (मुख्य व्यवस्थापक – सिंधी गुरूसंगत, सदर), श्रीमती तारादेवी व्यास (बाॅम्बे स्वीट मार्ट), “जीवनगौरव पुरस्कार एवं मिस कनिकाजी देवानी (डायरेक्टर – मिन्त्री काॅसमेटिक्स प्राय. लि.), श्रीमती रितुजी चाणेकर (आर्किटेक्ट – रितु एण्ड एसोसिएट्स) को महिला उद्यमी पुरस्कार, श्री सुशीलजी बंसल (संचालक – संगीता सेल्स) को युवा उद्यमी पुरस्कार से सम्मानित किय सभी सत्कार मूतिर्याे ने चेंबर द्वारा उनका सम्मान किये जाने पर आभार माना।

चेंबर के अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश मेहाड़िया ने समारोह में उपस्थित सभी महानुभावों एवं गणमान्य अतिथीयों को दीपावली की हार्दिक बधाई दी एवं कहा कि हमारा भारत देश विविधतांओं में एकता का प्रतीक है यहाॅं भिन्न-भिन्न जाति, धर्म एवं संस्कृती, अलग-अलग प्रान्तों के त्यौहार हमारे लिये एक नई उमंग एंव उल्लास लाते है। इसी में ही दिपावली पर्व की अपनी अलग पहचान हैं। दिपावली का उत्सव हमें आपसी प्रेम, पारिवारीक जिम्मेदारी, आपसी बधुन्ता के साथ अमन चैन की प्रेरणा देता है।

गत 2 वर्षों से हम कोरोना महामारी से जुझ रहे थे। भगवान धनवन्तरी देव की विशेष अनुकम्पा से इस वर्ष हमें इस महामारी की रोक लगाने में काफी सफलता मिली है फिर भी हमें इस महामारी के प्रति सचेत रहते हुये सभी कार्य करना है ताकि हम बचे रहे।

परिवर्तन ही संसार का नियम है। वर्तमान समय क्पहपजंस एवं वदसपदम उंतामजपदह का समय आ गया है। इस बदलते व्यापार में ग्राहक की रूची को ध्यान में रखते हुये अब हमें अपने व्यापार करने के तरीके में बदलाव लाना चाहिये। वर्तमान समय मंे बढ़ते माॅल की संस्कृती में हमें भी अपने व्यापार में पारंपारिक तरीकों के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं देकर ग्राहक को मार्केट की ओर आकर्षित करने का समय आ गया है जिससे ग्राहक हमसे दुर ना जाकर, पूर्व की तरह हमारे बाजारों से खरीददारी करता रहे। इस बात पर हमें ध्यान देना चाहिये।

हाल ही में रिर्जव बैंक ने कपहपजंस बनततमदबल चालू की है भविष्य में नगद रूपये का चलन कम होकर कपहपजंस का ज्यादा चलन होगा। व्यापारी को इस पर भी ध्यान देना चाहिये। सरकार ने समय-समय पर अपनी सुविधानुसार ळैज् कानून में काफी बदलाव किये हैै किंतु इससे जनमानस को रही कठिनाईयों पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसके समाधान के लिये चेम्बर सदैव प्रयत्नशील रहता है। जी.एस.टी. विभाग ने अभय योजनाओं द्वारा व्यापारियों को मौका देना चाहिये कि वे अपने रिर्टन को संशोधित कर उसमें हुई त्रुटि को सुधार सके। सरकार ने पुर्व में कपडे़, फुटवेअर एवं उससे कम पर 5ः जी.एस.टी. ही था। उसे पुनः लागू करके व्यापारियों को राहत देना चाहिये। वर्तमान सरकार ने अनाज पर 25 किलो की पैकिंग के नीचे जी.एस.टी. लगाया है, वह भी अव्यवहारिक है।

विगत 2 वर्षों में महामारी के कारण हमारे छोटे एंव मध्यम व्यापारी भाईयों को व्यापार अवरूद्ध होने से आर्थिक परेशानियां भी झेलनी पडी है फिर भी मेरे व्यापारी भाईयों ने अपनी मेहनत एंव पूर्ण लगन से कार्य करके अपने व्यापार को पुनः गति प्रदान कर देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में पुर्ण सहयोग दे रहे है इसका जिता जागता उदाहरण गत माह का ळण्ैण्ज्ण् कलेक्शन है जिसमें 1ण्50 लाख करोड़ का कलेक्शन हुआ है।

राज्य सरकार ने स्ठज् तो वर्ष 2015-16 में ही समाप्त कर दिया था, किंतु उसके असेसमेंट की परेशानी चल रही है। स्ठज् विभाग द्वारा व्यापारियों की कर व उसके ब्याज की अनाप-शनाप डिमांड आ रही है। इस बारे में चेंबर समय-समय पर अपनी बात राज्य सरकार के समक्ष रखता आ रहा है। मगर व्यापारियों की स्ठज् की समस्याओं का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इसी तरह विवक ेंमिजल ंदक ेजंदकंतक कानून के कारण भी काफी परेशानी हो रही है। इसमें भी सुधार की आवश्यकता है।
वर्तमान समय आयकर में ज्क्ै एवं ज्ब्ै में व्यापारियों को बहुत तकलीफ हो रही है। सरकार द्वारा इसमें समाधान होना चाहिये। विगत वर्ष से खाद्य साम्रगी एवं अन्य वस्तुओं की कीेंमते बढ़ती जा रही है। सरकार ने इस पर भी अंकुश लगाना चाहिये।

वर्तमान वर्ष में वरूण देवता की अतिकृपा से अतवृष्टि का प्रकोप भी झेलना पड़ रहा है भारत एक कृषि प्रधान देश होने से वर्षा ऋतु का प्रभाव सीधे व्यापार पर पड़ता है, अतिवृष्टि के कारण फसल भी काफी बर्बाद हो गई है। इसका संज्ञान लेते हुये सरकार ने कृषक भाईयों को आर्थिक सहायता देनी चाहिये।

चेंबर के माननीय केंद्रीय मंत्री श्री नितीनजी गडकरी एवं शासन-प्रशासन को नागपुर क्षेत्र में उद्योगों को NMRDA। के नियमों के कारण हो रही परेशानियों हेतु कई बार प्रतिवेदन देकर ध्याना दिलाया है लेकिन इसका समाधान नहीं हुआ। पुनः मैं माननीय श्री नितीनजी गडकरी से विशेष निवेदन करता हुँ कि वे चेंबर के निवेदन का संज्ञान लेकर NMRDA। के की समस्याओं से नागपुर के क्षेत्रीय उद्योगों को राहत देवें।

अतः में यह कहना चाहता हॅू कि दिपावली एंव नुतन वर्ष का यही संदेश है कि हम सब मिलकर बुराइंयों से लडे़ तथा अधिकाधिक उद्यमशील व्यापारी बनें जिससे देश में व्यापार उद्योग फले- फुले, सब को रोजगार मिलें एंव हमारी प्रगती का सिलसिला आगे बढ़ता रहै। हमारे प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी का नारा है सबका साथ सबका विकास जबकि हमारे व्यापारी भाईयों का नारा है – सबका साथ सबका विश्वास ही हमारा परम ध्येय है।

अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश मेहाड़िया सभी उपस्थित पूर्व अध्यक्षों का उनके द्वारा चेंबर को दिए हुए योगदान हेतु हार्दिक अभिनन्दन के साथ सभी पूर्व अध्यक्षों का शाॅल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया। इस अवसर पर अति विशिष्ट पुर्व अध्यक्ष श्री गोविदंलालजी सारडा का शाॅल, श्रीफल एवं स्मृती चिन्ह से सत्कार किया।

चेंबर के सभी पुर्व अध्यक्षों की ओर से चेंबर के पुर्व अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया जी अपने संबोधन में कहा कि हमारे व्यापारियों ने समय की आवश्यकता को देखते हुये आधुनिक युग की प्रणाली को माध्यम बनाकर अपने व्यापार को उच्चतम शिखर पर पहुंचावे एवं व्यापार के पारंपारिक तरीकों के साथ आधुनिक तरीकों अपनाते हुये अपनी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को डिजीटल करना होगा। तब ही हम आॅनलाइन के इस व्यापार युग में प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे।

माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री नितीनजी गडकरी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर चेंबर के सभी सत्कारमूर्तियों, चेंबर पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी मंडल एवं व्यापारी भाईयों को दिपावली पर्व की बधाई दी।
चेंबर के अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश मेहाड़िया ने चेंबर से संलग्न व्यापार संगठन के अध्यक्ष/सचिव/पदाधिकारियों, चेंबर के मानद सलाहकार, राजनीतिज्ञ महानुभावों, इलेक्ट्रानिक एव मीडिया के पत्रकार बंधुओं एवं अन्य अतिथियों का दुपट्टा एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत-सत्कार किया। समारोह का संचालन चेंबर के सचिव श्री रामअवतार तोतला ने किया तथा आभार प्रदर्शन सहसचिव श्री दीपक अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर सर्वश्री – भूतपुर्व आमदार – गिरीषजी गांधी, जयप्रकाशजी गुप्ता, नगरसेवक – निशांत गांधी, दुनेश्वर पेठे, नगरसेविका – प्रगितताई पाटिल, उज्जवला शर्मा, राष्ट्रवादी कांग्रेस महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष – अनिलजी अहिरकर एवं नगर के गणमान्य महानुभाव, चेंबर के पुर्व अध्यक्ष – सर्वश्री – गोविंदलाल सारडा, बी.सी. भरतियाजी, हेमंतजी खुंगर, प्रकाशजी वाधवानी, मयुरजी पंचमतिया, IPP-हेमंत गांधी, सहसचिव – शब्बार शाकिर, कार्यकारणी सदस्य, सभी एसोसिएशन के अध्यक्ष/सचिव एवं पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रेस व इलेक्ट्रानिक मीडिया बंधु उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से चेंबर के सचिव श्री रामअवतार तोतला द्वारा दी गई।

Advertisement
Advertisement