Published On : Tue, Aug 15th, 2017

केदार,मूलक, यादव के नेतृत्व में पेंच का पानी हेतु किया गया आंदोलन

Advertisement

नागपुर: नागपुर जिले के रामटेक के किसानों में इन दिनों सिंचाई को लेकर काफी चिंता है। अगले 2 सप्ताह में अपेक्षित बारिश होने के आसार है। वर्तमान स्थिति में सिंचाई करने वाले जलाशयों में अल्प जलसंचय हैं। ऐसे में रामटेक तहसील के स्थानीय कांग्रेसियों ने सिंचाई को लेकर पिछले सप्ताह धरना-आंदोलन की चेतावनी प्रशासन को दी थी।

लेकिन प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंगने के कारण गत दिनों नहर का पानी छोड़ने की मांग को भाजपा सरकार के खिलाफ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व वित्त राज्य मंत्री राजेन्द्र मूलक, सावनेर के कांग्रेसी विधायक व पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री सुनील केदार एवं पंचायत समिति के पूर्व उपसभापति व जिला कांग्रेस के महासचिव उदयसिंह गज्जू यादव के नेतृत्व में चक्का जाम आंदोलन किया गया।

Gold Rate
21 April 2025
Gold 24 KT 96,700 /-
Gold 22 KT 89,900 /-
Silver / Kg 96,800 /-
Platinum 44,000 /-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस दौरान उक्त तीनों नेतृत्वकर्ताओं सहित सैकड़ों आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया गया। आंदोलन में रामटेक सहित सम्पूर्ण तहसील के हजारों किसान उपस्थित थे।

आंदोलन में प्रमुखता से कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रमेश जोध, चंद्रपाल चौकसे,हर्षवर्धन निकोसे,पारशिवनी तहसील कांग्रेस के अध्यक्ष दयाराम भोयर,रामटेक तहसील अध्यक्ष नकुल बरबटे,मैदा तहसील अध्यक्ष ज्ञानेश्वर वानखेड़े,नगरसेवक नरेश बर्वे,कन्हान जिला परिषद सदस्य शिवकुमार यादव,कृषि उत्पन्न बाजार समिति रामटेक के पूर्व सभापति लक्ष्मण उमाले आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

– राजीव रंजन कुशवाहा

Advertisement
Advertisement