Advertisement
नागपुर: हिंगणा इलाके की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की अचानक लापता हो गई। शुक्रवार दोपहर को 3 बजे के आसपास वह किसी को बिना बताए घर से बाहर चली गई।
शाम को 6 बजे तक भी जब वह नहीं लौटी तब परिजन अत्यंत चिंतित हो गए। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। अंत में परिजनों ने अनुमान लगाया कि उसका अपहरण हुआ होगा।
उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।