Advertisement
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा का अगला मॉनसून अधिवेशन नागपुर में होना तय लगता है। संसदीय कार्य मंत्री गिरीश बापट ने गुरुवार की रात सवा नौ बजे विधान भवन परिसर में पत्रकारों को बताया कि सरकार ने इसके लिए मंत्रिमंडल की एक उप समिति गठित की है।
यह उप समिति नागपुर में विधान मंडल का मॉनसून सत्र आयोजित करने पर अपनी रिपोर्ट देगी। अधिवेशन 4 जुलाई से शुरू हो सकता है।
नागपुर में विधान मंडल के अधिवेशन के लिए जो उप समिति बनाई गई है, उसमें वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार, संसदीय कार्य मंत्री गिरीश बापट और उद्योग मंत्री सुभाष देसाई शामिल हैं।