Published On : Fri, Apr 30th, 2021

नागपुर में अब तक हुआ 5.07 लाख से अधिक नागरिकों का टीकाकरण

Advertisement

नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के अंतर्गत अब तक 5.07 लाख से अधिक नागरिकों का टीकाकरण हुआ हैं. सूत्रों के अनुसार कुल मिलकर 419557 नागरिकों ने टीके का पहला डोज़ लिया है.

इनमें 42861 स्वास्थ्य सेवक, 45428 फ्रंट लाइन वर्कर, 45 वर्ष से अधिक आयु के 98159 नागरिक, 45 वर्ष से अधिक आयु के 74490 कोमार्बिड नागरिक और 60 वर्ष से अधिक आयु के 158619 वरिष्ठ नागरिकों का समावेश है.

Gold Rate
Wednesday March 2025
Gold 24 KT 87,800 /-
Gold 22 KT 81,700 /-
Silver / Kg 99,500 /-
Platinum 44,000 /-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वहीँ कुल मिलाकर 87615 नागरिकों ने टीके का दूसरा डोज़ लिया है. इनमें 19683 स्वास्थ्य सेवक,11997 फ्रंट लाइन वर्कर, 45 वर्ष से अधिक आयु के 9143 नागरिक, 45 वर्ष से अधिक आयु के 8508 कोमार्बिड नागरिक और 60 वर्ष से अधिक आयु के 38284 वरिष्ठ नागरिकों का समावेश है. अब तक कुल मिलाकर 5,07,172 नागरिकों का टीकाकरण हुआ है.

Advertisement
Advertisement