Published On : Mon, Sep 13th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

मेडिट्रीना अस्पताल से मरीज का ब्रेसलेट चोरी​

Advertisement

नागपुर: रामदासपेठ के मेडिट्रिना अस्पताल के एक महिला मरीज के हाथ से सोने का कंगन चोरी हो गया। इस मामले में सीताबर्डी पुलिस ने महालक्ष्मीनगर निवासी स्मिता विनायक होले (46) की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

स्मिता की मां इंदुमती (70) को इलाज के लिए उनके परिजनों को रामदासपेठ स्थित मेडिट्रिना अस्पताल में ले गए। विगत 26 अगस्त को डॉक्टर ने एमआरआई कराने को कहा था।

Gold Rate
09 April 2025
Gold 24 KT 89,200/-
Gold 22 KT 83,000/-
Silver / Kg - 90,400/-
Platinum 44,000 /-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अस्पताल कर्मचारी इंदुमती को एमआरआई के लिए ले गए। जब वह एमआरआई से लौटीं तो उन्हें अहसास हुआ की उनके हाथ से 60 हजार रुपए का ब्रेसलेट गायब मिला। किसी अज्ञात आरोपी ने एमआरआई स्कैन के दौरान उनका ब्रेसलेट चुरा लिया।

इस मामले में शक की सुई अस्पताल के स्टाफ की ओर भी जाती है। सीताबर्डी पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Advertisement
Advertisement