Published On : Sat, Mar 14th, 2020

गोंदियाः पुलिस कमांडो की फंदे पर झूलती लाश मिली

Advertisement

देवरी के शिक्षक कॉलोनी स्थित किराए के मकान में की खुदकुशी

गोंदिया : नक्सल प्रभावित गोंदिया जिले के देवरी स्थित वार्ड क्र. ५ के मास्टर कॉलोनी स्थित किराए के मकान में आज शनिवार १४ मार्च के सुबह १० बजे एक पुलिस कंमाडो की फांसी के फंदे पर झूलती लाश मिलने से सनसनी फैल गई

Gold Rate
21 April 2025
Gold 24 KT 96,700 /-
Gold 22 KT 89,900 /-
Silver / Kg 96,800 /-
Platinum 44,000 /-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटना के संदर्भ में उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रशांत ढोले ने जानकारी देते बताया- ये खुदकुशी का मामला है, मृतक ओमप्रकाश रहिले (२७ रा. अर्जुनी मोरगांव) यह नक्सल ऑपरेशन हेतु कार्यरित स्पेशल एक्शन ग्रुप में कमांडो के तौर पर लगभग २ वर्षों से तैनात था। आईजी के नेतृत्व में काम करने वाला यह स्पेशल एक्शन ग्रुप, सी-६० पथक के साथ मिलकर कोम्बिंग ऑपरेशन चलाता है।

घटना आज सुबह १० बजे के आसपास सामने आयी। देवरी के शिक्षक कॉलोनी स्थित किराए के मकान के गैलरी के पोर्च में लगे लोह हुक में रस्सी के सहारे लाश झूलती पायी गयी। फिलहाल लाश के पास कोई सुसाइट नोट नहीं मिला है।

मृतक यह देवरी में किराए का मकान लेकर अकेला रहता था, हाल हीं में उसकी सगाई (साक्षगंध) हुई है तथा पिता की मौत के उपरांत मां के अस्वस्थ होने से वह कुछ दिनों से चिंताग्रस्त रहता था।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है , इसके बाद आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर प्रकरण की तफ्तीश की जाएगी।

रवि आर्य

Advertisement
Advertisement