Advertisement
नागपुर: देश की प्रथम शिक्षिका एवं महिलाओं की प्रेरणा स्त्रोत सावित्रीबाई फुले की स्मृति दिवस पर हर्षवर्धन विहार में प्रभाग ९ की कांग्रेसी नगरसेविका स्नेहा विवेक निकोसे द्वारा श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान उनके तैल्यचित्र पर प्रमुख उपस्थितों ने माल्यार्पण और उपस्थितों ने पुष्प अर्पण किया। इस अवसर पर पार्षद निकोसे सह प्रमुख महिला प्रतिनिधियों ने सावित्रीबाई फुले से सम्बंधित घटनाक्रम की चर्चा कर उससे प्रेरणा लेने का आव्हान किया।
इस अवसर पर सरला बोरकर, अनीता मडके, चंदा मेश्राम, शैला शेंडे, दीपा घरगावे, मीणा मेश्राम, रीता वर्मन, वेणु टेंभुर्णे, सुधा मेश्राम, रागिनी वाहाणे, मीणा उके, अलका खोब्रागडे, सुलोचना रोडगे, शेवंता वैध आदि महिलाएं प्रमुखता से उपस्थित थी.