Published On : Fri, Sep 22nd, 2017

राष्ट्रपति कोविंद ने नागपुर में डॉ. अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

Advertisement

नागपुर: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज यहां दीक्षाभूमि में डॉक्टर बी आर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। संविधान के निर्माता ने यहीं बौद्धधर्म की दीक्षा ली थी।

राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद यह कोविंद का पहला महाराष्ट्र दौरा है।

कोविंद आज सुबह अपने एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे और सीधे दीक्षाभूमि रवाना हो गये।

Gold Rate
18 April 2025
Gold 24 KT 95,900 /-
Gold 22 KT 89,200 /-
Silver / Kg - 96,300 /-
Platinum 44,000 /-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उनके साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा रामदास अठावले भी मौजूद थे।

दीक्षाभूमि में ही अंबेडकर ने वर्ष 1956 में अपने अनुयायियों को बौद्ध धर्म अपनाने को कहा था।

कोविंद का यहां रामटेक में शांतिनाथ जैन मंदिर के दर्शन का भी कार्यक्रम है।

राष्ट्रपति बाद में कैंप्टी में ड्रैगन पैलेस में अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र का उद्घाटन करेंगे और यहां बुद्ध वंदना कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रपति शाम को रेशमीबाग स्थित सुरेश भट्ट सभागार में शुरुआती कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement