Published On : Sat, Sep 17th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

श्रीमद्भागवत कथा कल्पवृक्ष के समान: नारायण शास्त्री महाराज

Advertisement

– कथा में गोवर्धन पूजा व छप्पन भोग का प्रसंग

नागपुर – भागवत कथा कल्पवृक्ष के समान है। भागवत कथा ही साक्षात कृष्ण है और जो कृष्ण है, वही साक्षात भागवत है। भागवत कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। उक्त आशय के उद्गार श्री हनुमान मंदिर पंच कमेटी की ओर से हिवरी नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथाव्यास नारायण शास्त्री महाराज ने भक्तों से कहे।

Gold Rate
14 April 2025
Gold 24 KT 94,000/-
Gold 22 KT 87,400/-
Silver / Kg - 95,100/-
Platinum 44,000 /-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आज कथा में भागवान राम व श्रीकृष्ण लीलाएं, गोवर्धन पूजा, की कथा का वर्णन किया गया। जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। श्रीकृष्ण की लीलाओं और गोवर्धन पूजा का उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

आज की कथा के मुख्य यजमान अशोक पंडित परिवार, दिनेश गोयल, सत्यनारायण गोयल परिवार, विनोद शर्मा परिवार थे। छप्पन भोग दिनेश जांगड़ा ( फौजी ) परिवार द्वारा लगाया गया। कथा में प्रमुखता से डी. बी. सिंह, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, देवकुमार शर्मा, मांगेराम जांगड़ा, रमेश शर्मा, नंदकिशोर शिवाल, संजय शर्मा ( जी आर ), आर. डी शर्मा, मनोज शर्मा ( मक्कू), हरीश चांदेकर, चंद्रमा शाह, सुरेश शाह, द्वारकादास ढींगरा, रामलाल बाना, जयप्रकाश मिश्रा, राजेश अग्रवाल, बजरंग लाल शर्मा, रमेश जांगिड़, किशोर कनोजिया, शिवपूजन त्रिपाठी, सुभाष शर्मा, मनोज रोहिला, विनय कौशिक आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement