Advertisement
इरव्हा (टेकरी)। भाजपा-शिवसेना की 25 साल पुरानी युति और कांग्रेस-राकांपा का 15 साल पुराना गठबंधन टूटने से अगर सबसे अधिक कोई परेशान है तो वह है आम कार्यकर्ता. कार्यकर्ता भ्रम में हैं कि आखिर झंडा थामें तो थामें किसका. कार्यकर्ता समझ ही नहीं पा रहे हैं कि किसके साथ जाएं. अगर चुनाव बाद फिर दोनों दलों में एकता हो जाती है तो भी परेशानी कार्यकर्ताओं को ही होगी.