Published On : Mon, Nov 14th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

निर्जन घर से चोरों ने उड़ाया 1.30 लाख का माल

Advertisement

नागपुर: परिवार के गांव से बाहर होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने के जेवर समेत 1.30 लाख रुपए का सामान लूट लिया है। यह घटना यशोधरानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। इस मामले में पुलिस ने पुष्पा अशोक कुमार पटेल (40), भीलगांव, गोकुलनगर निवासी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुष्पा के घर के बगल में बृजेश कुमार गौरव का घर है। 8 नवंबर को बृजेश ने अपने घर में ताला लगा दिया और अपने परिवार के साथ बिहार चला गया। इसी दौरान अज्ञात आरोपित मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ घर में दाखिल हुआ।

Today’s Rate
Friday 27 Sept. 2024
Gold 24 KT 75,900/-
Gold 22 KT 70,600 /-
Silver / Kg 92,000/-
Platinum 44,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बेडरूम की अलमारी में रखे सोने के जेवरात और नगद 5 हज़ार रुपए इस तरह कुल मिलाकर 1 लाख 30 हजार रुपए निकालकर घटनास्थल से फरार हो गए। घटना के दो दिन बाद पुष्पा पटेल के पड़ोसी बृजेश के घर का दौरा किया और दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। उन्होंने बृजेश को फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement