Published On : Wed, Feb 7th, 2018

दो किशोरियों और युवती से अभद्र व्यवहार

Advertisement


नागपुर: नागपुर शहर में दो किशोरियों और एक युवती से अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले सामने आए है। पुलिस ने इन मामलों में आरोपी देवीदास मानवटकर, सुनील शाहू और बंटी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुभाष प्रतिमा, इतवारी निवासी देवीदास मानवटकर पर आरोप है कि उसने किशोरी का पीछा कर उसके मोबाइल पर अपशब्द कहता था। किशोरी ने आरोपी के खिलाफ नंदनवन थाने में मामला दर्ज कराया है। दूसरी घटना कलमना थाना के तहत यहां रहने वाली किशोरी के साथ हुआ।

आरोपी पर किशोरी के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप है। जिसके तहत आरोपी माचिस लेने के लिए किशोरी के घर गया और उसे अकेले देखकर उस से अभद्र व्यवहार करने लगा। इसके बाद किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीसरी घटना भी कलमना थाना अंतर्गत रहने वाली 22 वर्षीय युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसका पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। जब उसने उसकी हरकतों का विरोध किया तब उसने उसे धमकी दी गई। इसके बाद आरोपी के बाज ना आने पर उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

Advertisement
Advertisement

Gold Rate
18 April 2025
Gold 24 KT 95,900 /-
Gold 22 KT 89,200 /-
Silver / Kg - 96,300 /-
Platinum 44,000 /-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above