Published On : Fri, Mar 10th, 2017

मध्य रेल नागपुर मंडल ने महिला रेलकर्मियों को किया सम्मानित

Advertisement


नागपुर:
 मध्य रेल नागपुर मंडल के गुंजन सभागृह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण समिति एवं कर्मचारी लाभ निधि द्वारा गुरुवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कर्यक्रम में मध्य रेल नागपुर की महिला कल्याण संघठन की अध्यक्षा ममता गुप्ता मौजूद थी। ममता गुप्ता द्वारा महिला दिवस के अवसर पर 23 महिला रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकर्मों का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर रंगोली स्पर्धा भी आयोजित की गई थी। रंगोली स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार प्रियंका मुकुंदे, द्वितीय पुरस्कार रेशमा काले को और तीसरा पुरस्कार अपर्णा काले को दिया गया। ममता गुप्ता के हाथों सभी को पुरस्कार प्रदान किए गए है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में मंडल के 150 से अधिक महिला रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Thursday 13 March 2025
Gold 24 KT 87,100 /-
Gold 22 KT 81,000 /-
Silver / Kg 99,100 /-
Platinum 44,000 /-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above