Published On : Mon, Dec 12th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

युवक कांग्रेस ने फूंका मंत्री चंद्रकांत पाटिल का पुतला

Advertisement

नागपुर: महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल द्वारा जो अपमानजनक टिपण्णी भारतरत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले के प्रति की गई है, उसके खिलाफ युवक काँग्रेस ने मध्य नागपुर में नागपुर युवक कांग्रेस के नेता वसीम खान के नेतृत्व में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास तिव्र नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन कर, चंद्रकांत पाटिल का पुतला फुंका और आक्रोश जताया।

चंद्रकांत पाटिल को महाराष्ट्र की जनता की माफी मांगनी चाहिए, यदि ऐसा न हुआ तो और भी तिव्र आंदोलन किया जाएगा इस आशय की चेतावनी दी गई।

Gold Rate
Monday 31March 2025
Gold 24 KT 90,500 /-
Gold 22 KT 84,200 /-
Silver / Kg 101,500 /-
Platinum 44,000 /-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस अवसर पर वसीम खान ने कहा कि डॉ बाबासाहेब अंबेडकर व महात्मा ज्योतिबा फुले का अपमान करने वाले चंद्रकांत पाटिल को तुरंत माफी मांगना चाहिए। आंंदोलन स्थल में अक्षय डोर्लिकर, सुशात गणवीर, फिरोज़ खान, मोहित पखाले,सय्याद दनिश उर्फ बाबा, क्षितिज साखरे, आदेश समुन्द्रे, अदित्या रोडे, ज़िशान खान, अंकित गुमगांवकर, कुणाल मंन्डपे, करण वंनजारी, वैभव राउत, सरफाराज़ खान, नवेद शेख, आदेश समुंद्रे, अली खान, विजय साखरे, आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement