Advertisement
तापमान में गिरावट दर्ज़
शहरवासियों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत
घुग्गुस : रविवार दोपहर अचानक तेज़ हवाओं के साथ बरसात शुरू हो गई। इतना ही नहीं बारिश के साथ ओले पड़ने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह शहर का मौसम गर्मी से भरपूर था, तेज़ धुप थी लेकिन दोपहर के समय मौसम के मिजाज़ में अचानक तबदीली आई और आंधी, बारिश के साथ ओले भी पड़े। पहले तो आंधी से उडी धुल ने लोगों को परेशान किया, घरों की छतों पर भी धुल की परत जम गई थी। आंधी के बाद बरसात शुरू हुई जिसके साथ बेर के आकार के ओले भी गिरे। लगभग दो घंटे तक तेज़ बरसात के साथ ओलावृष्टि होती रही। इस सबके बीच पेड़ बिजली के तारों पर गिरने से देर शाम तक बिजली आपूर्ति खंडित रही।
हालाकि अचानक आई इस बारिश और ओलावृष्टि ने शहर के तापमान में गिरावट कराई और लोगों ने चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की।